प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दुकानदार गिरफ्तार देवीपुर

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दुकानदार गिरफ्तार देवीपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया दुकानदार, 31 रोल और दो चकरियां बरामद चिलुआताल थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की विधिक कार्रवाई जारी गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने बुधवार को ग्राम देवीपुर में कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 रोल और दो चकरियां चाइनीज/नायलान मांझा बरामद किया है। गिरफ्तार दुकानदार की पहचान ध्रुवनारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय तीरथ सिंह, निवासी देवीपुर टोला बड़ा दुर्गापुर, थाना चिलुआताल, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चिलुआताल पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम देवीपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से दुकानदार ध्रुवनारायण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मांझा बरामद किया। इस मामले में थाना चिलुआताल में मुकदमा अपराध संख्या 803/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 223 और 292 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रॉकी कुमार जायसवाल, कांस्टेबल कृष्णा कुमार सिंह, कांस्टेबल महेश चौबे और रिजर्व कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।