Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

गोरखपुर पुलिस का बड़ा कारनामा: 852 गुम मोबाइल बरामद, करोड़ों की संपत्ति

गोरखपुर पुलिस का बड़ा कारनामा: 852 गुम मोबाइल बरामद, करोड़ों की संपत्ति

गोरखपुर पुलिस का बड़ा कारनामा: 852 गुम मोबाइल बरामद, करोड़ों की संपत्ति लौटाई गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस की CCTNS सेल को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए 852 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से की गई, जहां ट्रेसबिलिटी और लोकेशन के आधार पर मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। अगर कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक गोरखपुर पुलिस 2637 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ 49 लाख रुपये है। इस अभियान की सफलता में जिले के विभिन्न थानों की CCTNS टीम और कंप्यूटर ऑपरेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस की इस पहल से आम जनता का विश्वास मजबूत हुआ है और गुम हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

0 likes
0 comments0 shares