Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१४ दिन पहले

*यूपीआई से लेनदेन पर नहीं लगेगी फीस, मुफ्त मिलेगी सर्विस* *नई दिल्‍ली*

*यूपीआई से लेनदेन पर नहीं लगेगी फीस, मुफ्त मिलेगी सर्विस* *नई दिल्‍ली* यूपीआई से लेनदेन अब कैश के मुकाबले कई गुना बढ़ चुका है. साथ ही इसकी लागत पर आ रहे खर्च की वजह से सरकार पर बोझ भी बढ़ता जा रहा है. यही कारण है कि पिछले कई महीनों से यूपीआई सर्विस पर फीस वसूलने की बात की जा रही है. अब इस पर सरकार ने अपना स्‍टैंड क्‍लीयर कर दिया है, जिसका सीधा असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने कहा कि यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) से लेनदेन आगे भी मुफ्त रहेगा और सरकार ने इसके खर्च के बोझ को खुद वहन करने का फैसला किया है.

600 likes
0 comments0 shares