Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के सम्बन्ध मे समिति पर लगेगा मेला

सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के सम्बन्ध मे समिति पर लगेगा मेला

चौरी चौरा।सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान के तहत सहकारी गन्ना विकास समिति लि.सरदारनगर, मे तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा।इस सम्बन्ध मे शनिवार को आयोजित प्रबंध कमेटी की बैठक मे अध्यक्ष विजय कुमार शाही द्वारा बताया गया कि समिति के गन्ना कृषक सदस्यों एवं उनके परिवार जन हितार्थ उपयोगी सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के सम्बन्ध मे समिति सरदारनगर के प्रांगण मे दिनांक 6 से 8 जुलाई 2026 तक मेला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य गन्ना किसानों और उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ना है।इसमें अग्रणी जिला प्रबंधक (एल डी एम), सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष, इफको प्रतिनिधि और चीनीमिलें प्रतिभाग करेंगी।उन्होंने किसानों से अधिकाधिक संख्या मे मेला मे उपस्थित होकर लाभ लेने का अनुरोध किया।

0 likes
0 comments1 shares