लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना सहजनवा गोरखपुर लेखपाल

लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना सहजनवा गोरखपुर लेखपाल संघ सहजनवा ने तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया ।उनकी मांग 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान 28000 ग्रेड पे की विसंगत को दूर करने के लिए , 8 वर्षों से अंतर मंडलीय स्थानांतर न किया जाना ,दो वर्षों से चयन वर्ष 2025 -26 की पदोन्नति सूची जारी व समय से डीसी यन किए जाने के संबंध में ,1 वर्षों से चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित न करना ,16 वर्ष से भत्तो में वृद्धि न किए जाने के परिषदीय के जारी आदेश से विपरीत पटल सहायक प्रभारी राजस्व निरीक्षक से संबंध लेखपालों को और मुक्त करना, ग्राम सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था भत्ता बढ़ोतरी के लेखपालो का रोस्टर लगाए जाने ,10 वर्षों से लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित न किए जाने। उपर्युक्त सभी मांगों को लेकर सहजनवा तहसील परिसर में समस्त लेखपालों ने धरना और ज्ञापन दिया। इस धरने में समस्त लेखपाल सम्मिलित रहे।