Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१३ दिन पहले

गोला में बैंक से निकालने गये बृद्ध से ठगीः शातिर ठगों ने

गोला में बैंक से निकालने गये बृद्ध से ठगीः शातिर ठगों ने

गोला में बैंक से निकालने गये बृद्ध से ठगीः शातिर ठगों ने 25 हजार रुपए उड़ाए,पुलिस जांच में जुटी मदरिया । गोला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी की एक घटना सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकालकर रूपये गड़ना कर रहे एक बृद्ध व्यक्ति को शातिर ठगों ने झांसा देकर 25 हजार नकदी उड़ा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपनगर के मंनीपुर गांव निवासी सेवा निवृत शिक्षक बेनीमाधव तिवारी बीते बुधवार को बेबरी चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपने पेंशन का पैसा 40 हजार रुपये निकालकर बैंक के अंदर ही गड़ना कर रहे थे. तभी बैंक के अंदर मौजूद तप्पेबाज नोट गिनती करवाने मे मदद की बात कही गिनने के दौरान शातिर ठग ने पांच सौ की नोटों के बदल कर लिफाफा मे पैक कर फरार हो गया. इस बात को बृद्ध जब मिनी बैंक से अपने परिवार को पैसा भेजनें पहुँचे तब पता चला की शातिर तप्पेबाज ने पैसे उड़ा लिए। इससे पहले कि बृद्ध कुछ समझ पाते, शातिर ठग ने उनकी 25 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बाद में जब बेनीमाधव ने झोले को खोलकर देखा तो उसमें केवल 100 के कुछ रुपए भरे मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से लेकर चौराहे तक घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की पहचान करने में जुटी है।

600 likes
0 comments0 shares