अंश निर्धारण और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम।

*अंश निर्धारण और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम* लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश। देवरिया, 15 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर अंश निर्धारण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अंश निर्धारण संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा कराने तथा धारा-24, धारा-34, धारा-80, धारा-98 एवं धारा-116 से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।