दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

हमीरपुर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' के अंतर्गत मंडल कुरारा और मंडल हमीरपुर नगर वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू रहे जिन्होंने उपस्थित लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया यह विशेष प्रशिक्षण शिविर कुल दो दिनों तक चला, जिसमें सात महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन सत्रों के माध्यम से पार्टी के इतिहास, कार्यपद्धति, अंत्योदय के सिद्धांत और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला गया अगला प्रशिक्षण सुमेरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 मार्च से 13 मार्च तक युग चेतना महाविद्यालय सुमेरपुर में संपन्न होगा आज के समापन कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद व्यास मोहन कुशवाहा, दिनेश द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, रामदास सुदर्शन, हरनारायण हिंदू, राखी शिवहरे, उमा दीक्षित, साधना सिंह, कामता कुशवाहा, धर्मेंद्र पालीवाल, प्रेमनारायण अनुरागी, सुभाष पाण्डेय, कामता सविता, दीपक पांडेय, राहुल द्विवेदी, अभय यादव, शिवम गुप्ता अंकित गुप्ता हर नारायण सिंह एवं स्थानीय सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे