Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

परिजनों ने चोरी करते चोर को पकड़ा थाने से चोर फरार सहजनवा

परिजनों ने चोरी करते चोर को पकड़ा थाने से चोर फरार सहजनवा

परिजनों ने चोरी करते चोर को पकड़ा थाने से चोर फरार सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के चार घरों में चोरी करने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोरी के जेवरात आरोपी के पास से बरामद कर पुलिस को सौप दिया, लेकिन रविवार देर शाम को लघुशंका करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने दीवान को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच एसपी नॉर्थ को सौंप दी है ।सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला के टोला बिकुरहा में शनिवार की रात तीन-चार की संख्या में संदिग्ध गांव में चोरी करने पहुंचे, पहले ईश्वर चौरसिया के घर से मोबाइल चोरी कर जेब में रखकर दूसरे घर में चले गए। वीरेंद्र के घर से भी मोबाइल चुरा लिए फिर छैल चौरसिया के घर से सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। दिनेश चौरसिया के घर में घुसकर चोरी को अंजाम दे रहा था इसी दौरान मोबाइल वाले व्यक्ति ईश्वर की नींद खुली तो देखा कि मोबाइल गायब है। परिजनों के नंबर से कॉल करने पर पड़ोस में मोबाइल बजने लगा ,तत्काल पड़ोसी के घर पहुंचे दो तीन आरोपित मौके से भाग गए लेकिन एक आरोपित पकड़ लिया गया ।आरोपित के पास से मोबाइल और दिनेश चौरसिया के घर से चोरी किए गए जेवरात मिल गए। ग्रामीणों ने आरोपित को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया और अज्ञात के खिलाफ तहरिर दी। पुलिस केस दर्ज कर लिया। आरोपित चकमा देकर भाग गया, चोर के थाने से पुलिस हिरासत से भाग जाते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया ।काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी चोर का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई। एस एसपी के द्वारा जानकारी हुई कि थाने से फरार होने के मामले में दीवान को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares