आशा डेंटल क्लिनिक का हुआ शुभारंभ। मदरिया । गोला नगर पंचायत के

आशा डेंटल क्लिनिक का हुआ शुभारंभ। मदरिया । गोला नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र भीटी में बुधवार को आशा डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। __________________________ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीश दास जी महाराज महंथ सिद्ध पीठ मदरिया ने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया और कहा कि इस क्लिनिक के खुलने से क्षेत्र के लोगों को दंत संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर और सुलभ दंत चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। ___________________________ क्लिनिक के प्रबंधक , समाजसेवी और प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि यहां दांतों के दो डॉक्टर प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगे , दांतों से संबंधित सभी प्रकार की जांच और उपचार की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती उपचार उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख डॉक्टर विजयानंद तिवारी ,वरिष्ठ भाजपा नेता रतन प्रकाश दुबे, कैलाश मिश्र, अनिल मिश्रा उर्फ डब्लू मिश्रा , द्वारिका सिंह, डॉक्टर प्रवीण तिवारी , सुनील तिवारी , मनोज मिश्रा , सत्यपाल पांडेय सहित अधिकाधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।