Sultanpur३२ मिनट पहले
सुलतानपुर कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहे के
सुलतानपुर कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहे के साथ एक युवक को दबोच लिया। बुधवार सुबह पखरौली ओवरब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने दुर्गा प्रसाद निवासी कमनगढ़ को गिरफ्तार किया।तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में निरीक्षक हवलदार सिंह यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0 likes
0 comments0 shares