Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२६ मिनट पहले

लखनऊ: अमीनाबाद दवा मंडी में फर्जी बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई लखनऊ। नकली

लखनऊ: अमीनाबाद दवा मंडी में फर्जी बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई लखनऊ। नकली

लखनऊ: अमीनाबाद दवा मंडी में फर्जी बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई लखनऊ। नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ FSDA ने बड़ी कार्रवाई की है। अमीनाबाद के 14 प्रतिष्ठानों के औषधि लाइसेंस निरस्त* कर दिए गए हैं, जबकि 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 5 फर्मों पर अंतिम फैसला अभी लंबित है, इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जांच में लाइसेंस निरस्त प्रतिष्ठान क्रॉस बिलिंग और नकली दवाओं के कारोबार में शामिल पाए गए। जिन फर्मों के लाइसेंस रद्द हुए हैं उनमें हेल्थ प्लस, एम.के. फार्मा, राम फार्मा, भारत फार्मा, विद्या फार्मा, श्री अशोक फार्मास्युटिक्स और एम.डी.एच. फार्मा* समेत कई नाम शामिल हैं। मिश्रा एसोसिएट्स के मुख्य प्रतिष्ठान और गोदाम पर भी कार्रवाई की गई है। एक गोदाम बिना लाइसेंस के संचालित मिलने का दावा है। जांच में मिली कमियों के चलते 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, निलंबन अवधि में दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। अगस्त में हुई जांच में कागजों पर खरीद-बिक्री दिखाकर नकली और काउंटरफीट दवाएं बाजार में खपाने का मामला सामने आया था। 12 अगस्त को अमीनाबाद थाने में कुल 9 FIR दर्ज की गई थीं। इससे पहले जुलाई में आलमबाग, बक्शी का तालाब और अमीनाबाद के अवैध गोदाम से भी नकली दवाएं जब्त हुई थीं। कैसरबाग में बिना वास्तविक सप्लाई के क्रॉस-बिलिंग सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ था। विभाग के मुताबिक लखनऊ में अब तक करीब 41.58 लाख रुपये की अवैध दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। 32 लोगों के खिलाफ 9 प्राथमिकी और अब तक 2 गिरफ्तारियां* हुई हैं। FSDA ने नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने के संकेत दिए हैं।

0 likes
0 comments1 shares