सुल्तानपुर लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार देर रात
सुल्तानपुर लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई।ट्रक ड्राइवर अमित सिंह (35) की उसके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक अमित की दोस्ती दीपक सिंह नामक युवक से थी,जो उसके साथ ट्रक चलाता था।आरोप है कि दीपक के मृतक की पत्नी शिल्पी सिंह से संबंध हो गए थे। रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ,जिसके बाद कथित तौर पर शिल्पी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम,अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपी दीपक की तलाश में पुलिस व एसओजी की चार टीमें गठित की गई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।