Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१२ मिनट पहले

यूपी में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश, विधान परिषद चुनाव के लिए

यूपी में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश, विधान परिषद चुनाव के लिए

यूपी में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश, विधान परिषद चुनाव के लिए शासन ने दी छुट्टी की मंजूरी लखनऊ, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने वोट देने के पात्र व्यक्तियों के लिए अवकाश को मंजूरी दी है ताकि वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदाताओं को वोट डालने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी के स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न होगा। शासन के आदेश के अनुसार, राज्य के ऐसे सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और इन निर्वाचन क्षेत्रों के वैध मतदाता हैं, वे 23 अक्टूबर को मतदान के दिन इस विशेष अवकाश का लाभ उठाकर अपने वोट के अधिकार का आसानी से प्रयोग कर सकेंगे।

0 likes
0 comments1 shares