Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur६ दिन पहले

इंटरलॉकिंग कार्य रुकवाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

https://youtu.be/GJHuI66qtZY?si=SXqbUR2KZn6CHCuv उरुवा, बांसगांव संदेश।उरुवा ब्लॉक के हाटा खुर्द खिरियां गांव में लगभग 35 वर्षों से बने खड़ंजे पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों ने निर्माण कार्य को जबरन रुकवा दिया। इसके चलते विकास कार्य अधर में लटक गया है और लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के लोगों ने जल्द समाधान की मांग करते हुए कार्य पुनः शुरू कराने की अपील की है।

200 likes
0 comments0 shares