दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के झोटना गांव के सामने शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हथियाराम गांव निवासी अमन कुमार (28) पुत्र त्रिभुवन राम शुक्रवार को जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक झोटना और जाहि गांव के बीच दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अमन कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। अमन कुमार की मौत की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार अमन कुमार अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जखनियां सीएचसी में प्रैक्टिस शुरू की थी। कम उम्र में हुई उनकी मौत से गांव में भी शोक की लहर है। हादसे के बाद परिवार के लोगों का कहना है कि अमन के जाने से परिवार ने अपना इकलौता सहारा खो दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा दुख है।