Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१९ दिन पहले

समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर का

समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर का

समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट विकासखंड के बीआरसी परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निःशुल्क उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असहाय एवं दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में कुल 6 ब्लॉकों से आए बच्चों ने भाग लिया। शिविर के दौरान 373 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री राम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा बच्चों को व्हीलचेयर एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार दुबे, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अधिकारी विवेक जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। पत्रकारों में विजय नारायण पांडे, के.डी. यादव, रोहित शाही, शत्रुघ्न त्रिपाठी, रणधीर शाही, मनीष दुबे, मणि दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक एवं दैनिक जीवन में सहयोग प्रदान करना रहा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। शिविर को लेकर अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

1100 likes
0 comments0 shares