Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण* *गीडा में 207.96 करोड़ की 95 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास, जनसुविधाओं पर विशेष जोर* गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 03 जून 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा एवं अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गीडा औद्योगिक क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर एवं फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा मेसर्स एसआरवीके इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। साथ ही लगभग 207.96 करोड़ रुपये की लागत से 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक और आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जनसभा में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों पर भी पानी की उपलब्धता बनाए रखने, चिकित्सकों की तैनाती करने तथा मोबाइल टॉयलेट एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाएं कार्यक्रम स्थल के आसपास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares