Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हरदोई, मुरादाबाद, एटा समेत 14 DM बदले,

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हरदोई, मुरादाबाद, एटा समेत 14 DM बदले,

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हरदोई, मुरादाबाद, एटा समेत 14 DM बदले, 34 IAS अफसरों के तबादले *लखनऊ | 22 सितंबर* उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। जिन जिलों के DM बदले गए हैं उनमें - *मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर* शामिल हैं। *किसको कहां भेजा गया -* - *अनुनय झा* को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया - *संजय चौहान* को अमेठी से कुशीनगर - *महेंद्र सिंह तंवर* को कुशीनगर से कानपुर नगर - *आलोक कुमार* को संतकबीरनगर से पीलीभीत - *ज्ञानेंद्र सिंह* को पीलीभीत से बलिया - *दिव्यांशु पटेल* को बागपत का DM - *प्रभास कुमार* को महोबा - *उमेश प्रताप सिंह* को बिजनौर - *सत्य प्रकाश पटेल* को हाथरस - *अशोक कुमार* को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है *शासन में भेजे गए DM:* - *जितेंद्र प्रताप सिंह* (कानपुर नगर DM) - निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद - *राजेंद्र पैंसिया* (मुरादाबाद DM) - विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार - *अरविंद सिंह* (एटा DM) - विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद इसके अलावा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा), आगरा विकास प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा), यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी में भी नई तैनाती की गई है। ये तबादला सूची योगी सरकार द्वारा प्रशासन में चुस्ती लाने के लिए किया गया माना जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares