Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा,

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा,

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी की 4 घटनाओं का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार देवरिया । जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की 4 घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, एक अन्य इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, ₹13,000 नकद, एक फर्जी नंबर प्लेट और 4 मास्टर चाभियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चीनी मिल ग्राउंड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लालू विश्वकर्मा (25 वर्ष) और देवानंद पासवान उर्फ लड्डू (20 वर्ष), निवासी अमडीहा थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 4 अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की बाइक को बिहार बॉर्डर के पास अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। बरामद ₹13,000 उन्हीं पैसों का शेष हिस्सा है, जिसे आरोपियों ने खर्च करने की बात भी स्वीकार की है। इस कार्रवाई में म0उ0नि0 संध्या यादव, उ0नि0 झीनेलाल पासवान, उ0नि0 परवेज अहमद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 likes
0 comments0 shares