सडक दुर्घटना में किशोरी की मौत दो घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा

सडक दुर्घटना में किशोरी की मौत दो घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के स्थानीय दुर्गा मंदिर के समीप फोरलेन पर शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे बलेनो कार की चपेट में आकर बघमऊआ निवासी रामजनक की पुत्री 18 वर्षीय नेहा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि बडिहारी निवासी सचिन और टेमहा निवासी विकास घायल हो गये। दोनो का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। शाम करीब आठ बजे नेहा अपने दरवाजे के सामने फोरलेन के किनारे विकास तथा सचिन के साथ टहल रहे थे इसी दौरान बड़हलगंज की तरफ से कौडीराम की तरफ जा रही बोलेनो कार अनियंत्रित हो गयी और जिसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गये। और कार सडक के किनारे जाकर पलट गयी। स्थानीय लोगो ने तीनो को गगहा स्वास्थ केंद्र ले गये जहां चिकित्सको ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो अन्य घायल खतरे से बाहर है। नेहा तीन बहन है जिसमे नेहा तिसरे नम्बर की है एक भाई बहन है। घटना में पांच बकरियो की भी मौत हो गयी।