सुलतानपुर पुलिस का विशेष अभियान: बैंकों व एटीएम पर सघन चेकिंग जनपद
सुलतानपुर पुलिस का विशेष अभियान: बैंकों व एटीएम पर सघन चेकिंग जनपद सुलतानपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में संचालित हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों, एटीएम केंद्रों एवं उनके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता एवं कवरेज एरिया की सूक्ष्म जांच। बैंकों में स्थापित अलार्म सिस्टम का परीक्षण। सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, सतर्कता एवं उनके पास उपलब्ध वैध हथियारों का सत्यापन। बैंक परिसर व आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ। पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि बैंकिंग कार्य के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।