एमबीबीएस में चयन पर गांव में जश्न, डॉ. संतोष तिवारी ने बढ़ाया

एमबीबीएस में चयन पर गांव में जश्न, डॉ. संतोष तिवारी ने बढ़ाया मान कमरिया घाट स्थित अंबेडकर नगर, बांसगांव संदेश नसीरपुर छितौना गांव के होनहार लाल डॉ. संतोष तिवारी के एमबीबीएस में चयन होने पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। डॉ. संतोष तिवारी के पिता दुर्गा तिवारी, निवासी गोरखपुर, ने अपनी संतान की शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मदन मोहन मालवीय कॉलेज, गोरखपुर से पूरी की। इसके बाद बेहतर तैयारी के लिए उन्हें कोटा भेजा गया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आगे की मेडिकल शिक्षा के लिए वे रूस गए, जहां पांच वर्षों तक अध्ययन कर उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गांव का गौरव बढ़ाया। भारत लौटने के बाद उनकी इस सफलता पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। इस अवसर पर डॉ. संतोष तिवारी ने माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उन्होंने भविष्य में समाज और क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प भी दोहराया। डॉ. संतोष तिवारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।