राठ–बिलराया मार्ग पर चिकासी पुल 5 फरवरी से रहेगा बंद

मरम्मत कार्य के चलते 16 मार्च तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग घोषित हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र अंतर्गत बिलराया–पनवाड़ी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-21) पर स्थित चिकासी (मौहाना) पुल पर सुदृढ़ मरम्मत कार्य के चलते आगामी 5 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-2 हमीरपुर द्वारा कराया जाएगा। निर्माण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मरम्मत अवधि के दौरान पुल से किसी भी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में जनपद जालौन/उरई की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। घोषित वैकल्पिक मार्ग 1️⃣ पहला मार्ग – राठ–हमीरपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-42) के किमी 63 पर स्थित इंटौजी (धनीपुर) से बुढ़ेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से इकोर पर उतरकर जनपद जालौन/उरई पहुंचा जा सकता है। 2️⃣ दूसरा मार्ग – बिलराया–पनवाड़ी मार्ग के किमी 416 पर स्थित गोहांड से राठ–कालपी–मदारीपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-130) के जरिए चुड़ौत पुल होते हुए जनपद जालौन/उरई जाया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में घोषित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।