न्यूज़ देवरिया, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,

न्यूज़ देवरिया, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, बच्चों में बांटे गए फल, देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन देवरिया जनपद में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोशन लाल, जिलाध्यक्ष, संजय गुप्ता, सुयशमणि, बृजेश सिंह राजा, जवाहर बरनवाल, आनंद श्रीवास्तव, रवि यादव, वरुण राय, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए राजकीय बाल सदन देवरिया में पहुंचकर बच्चों के बीच फल वितरण किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया, जिससे बाल सदन का माहौल खुशियों से भर उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच फल वितरित किए गए, ताकि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा सके। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए कार्य करती रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। फल वितरण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।