*एसपीसीए में अचानक पहुंचे डीएम,वार्डों से इमेजिंग कक्ष तक परखी व्यवस्थाएं* *संचालन

*एसपीसीए में अचानक पहुंचे डीएम,वार्डों से इमेजिंग कक्ष तक परखी व्यवस्थाएं* *संचालन की दिक्कतों पर ली जानकारी,अफसरों को तत्काल समाधान के निर्देश* सुल्तानपुर। एसपीसीए परिसर में शुक्रवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने परिसर के वार्डों, इमेजिंग कक्ष समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी के मार्गदर्शन में संचालित एसपीसीए परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से संचालन की जानकारी लेते हुए समस्याओं के बारे में भी पूछा।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामने आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए,ताकि परिसर की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रसेन गुप्ता मौजूद रहे। एसपीसीए टीम से प्रशांत द्विवेदी, अविता अग्रवाल, आलोक गर्ग, आयुष दुबे, शिवम उपाध्याय, अभ्यंशु कौशल, प्रभात मिश्रा, देवांश द्विवेदी, उत्कर्ष सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।