Bansgaon Sandesh
Login

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी उत्तरी की सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पुलिस

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी उत्तरी की सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पुलिस

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी उत्तरी की सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश पुलिस लाइन में अर्दली रूम आयोजित, पांच थानों के विवेचकों से लंबित मामलों की हुई समीक्षा देवरिया । अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन देवरिया में थाना एकौना, गौरीबाजार, रुद्रपुर, मदनपुर और महुआडीह के विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान CCTNS पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। 3 से 6 माह, 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष और 2 वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए विवेचकों से अब तक की गई कार्रवाई और मामलों के लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त की गई। एएसपी उत्तरी ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले की प्रगति पर प्रभावी नजर रखी जाए। साथ ही CCTNS पोर्टल पर विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विवेचकों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

0 likes
0 comments0 shares