गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार बहरियाबाद पुलिस ने ग्राम

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार बहरियाबाद पुलिस ने ग्राम पलिवार में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा बहरियाबाद। गाजीपुर। बांस गांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम पलिवार से घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष बासदेव प्रसाद मय टीम अपराध नियंत्रण के लिए बहरियाबाद चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बहरियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) में वांछित दो अभियुक्त ग्राम पलिवार में मौजूद हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकरन राम (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बरसाती राम तथा शम्भू राम (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नन्हकू राम, दोनों निवासी ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है और वे काफी समय से वांछित चल रहे थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बासदेव प्रसाद मय हमराह तथा उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय हमराह, थाना बहरियाबाद शामिल रहे।