Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur२७ मिनट पहले

*ऑडिटोरियम निर्माण में धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त नाराज* *सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम

*ऑडिटोरियम निर्माण में धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त नाराज* *सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम

*ऑडिटोरियम निर्माण में धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त नाराज* *सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस. चेनप्पा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भटहट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। 1000 व्यक्तियों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (भवन) को निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 11 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया। वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जनसभा स्थल पर मौसम को देखते हुए आवागमन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पार्किंग स्थल पर सुगम आवागमन की व्यवस्था करने, कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, चिकित्सकों की उपलब्धता और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वहीं डीआईजी एस. चेनप्पा ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares