*इसरौली गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में

*इसरौली गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम* *दुखद: सांप के काटने से इसरौली के 12 साल के बालक ने तोड़ा दम, गांव में मातम* *सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत* महोदवा बाजार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में शनिवार रात सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू प्रजापति के पुत्र सचिन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सचिन रात में घर के अंदर चारपाई पर अपनी बहन के साथ सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों के अनुसार, सचिन के पैर पर सर्पदंश के छह निशान मिले। हालत बिगड़ने पर माता-पिता उसे तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर सदर हॉस्पिटल और डॉक्टर सचिन को मृत्यु घोषित कर दिए उसके बाद बड़हलगंज ले गए। इसके बाद ग्रामीणों की सलाह पर परिजन सचिन को गांव स्थित मंदिर के पास ले गए, जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।