Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Kushinagarलगभग १ घंटा पहले

कौड़ीराम में दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग जारी!

कौड़ीराम में दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग जारी!

कौड़ीराम में दुकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग कौड़ीराम, गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाले जानलेवा हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में कौड़ीराम में पुलिस ने दुकानों पर चाइनीज मांझे की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल देखने को मिली। क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी बांसगांव विशाल सिंह के नेतृत्व में कौड़ीराम चौकी पुलिस ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की उपलब्धता की जांच की। चौकी इंचार्ज इंद्रसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी। जानलेवा मांझे पर पुलिस सख्त, दुकानदारों को चेतावनी चाइनीज मांझा आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसकी चपेट में आने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में पुलिस का यह अभियान प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम है। पुलिस ने दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे मांझे की खरीद-बिक्री से बचें और इसकी बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। अब सवाल यह है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक कब लगेगी और लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कितनी सख्ती होगी? पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी।

0 likes
0 comments0 shares