Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

राष्ट्रीय संत असंगदेव जी महाराज ने किया अमृत कथा सत्संग,

राष्ट्रीय संत असंगदेव जी महाराज ने  किया अमृत कथा सत्संग,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट में राष्ट्रीय संत असंगदेव जी महाराज ने अपने मुखार बिंदु से अमृत कथा का श्रवण कराया। हरपुर बुदहट की पावन धरती पर पूज्य गुरुदेव जी के द्वारा यह कथा सत्संग की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक भूतपूर्व सैनिक रमेश प्रसाद यादव जी हैं जो कि बताते हैं कि पूज्य गुरुदेव की कृपा से मेरा जीवन धन्य हो गया है इसी सोच के साथ मैं यह कथा करा रहा हूं ताकि अन्य लोगों का भी जीवन धन्य हो सके।आयोजक के मित्र एवम् पत्रकार सुनील गुप्ता और श्री बालाजी राइस मिल मझौरा के मालिक अजीत गुप्ता के द्वारा इस चिलचिलाती धूप में शरबत और लस्सी की व्यवस्था से इस कार्यक्रम में चार चांद लग गए।सत्संग स्थल पर आए लोगों ने इस तेज धूप में शीतल शरबत का आनंद उठाया और जमकर तारीफ भी किया।कथा में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिमन्यु पांडे जी कथा सुनकर भावविभोर हो गए और आयोजक की इस व्यवस्था की प्रशंसा भी किये। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।कथा समापन के बाद लोगों ने चल रहे भंडारे से प्रसाद ग्रहण किया।पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी।

0 likes
0 comments1 shares