पौधशाला का संविदा कर्मी पहन रहा UPF बैच लगी वन विभाग की
पौधशाला का संविदा कर्मी पहन रहा UPF बैच लगी वन विभाग की वर्दी! अधिकार किसने दिया? उठे गंभीर सवाल सुलतानपुर। वन विभाग के सुलतानपुर प्रभाग की सदर रेंज स्थित इसौली बीट में पिछले दो दिन से विभागीय वर्दी पहन कर अवैध वसूली कर रहे तौहीद अहमद (पिन्नी) न्यूनतम वेतन (संविदा) कर्मी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। संबंधित कर्मी का कार्य पौधशाला एवं पौधों की देखरेख बताया जाता है, लेकिन आरोप है कि वह UPF बैच लगी वन विभाग की सरकारी वर्दी पहनकर क्षेत्र में भ्रमण करता है और स्वयं को विभागीय अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी वर्दी और विभागीय पहचान का प्रभाव दिखाकर, यह केवल विभागीय अनुशासन का मामला नहीं, बल्कि सरकारी वर्दी के दुरुपयोग का भी गंभीर विषय हो सकता है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या न्यूनतम वेतन (संविदा) कर्मियों के लिए कोई अधिकृत वर्दी कोड है? यदि है, तो वह किस शासनादेश, नियमावली या विभागीय आदेश के अंतर्गत है? और यदि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो संबंधित कर्मी UPF का बैच लगी वन विभाग की वर्दी किस अधिकार से पहन रहा है? *काॅपी पेस्ट*