Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भारत माता मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण, मुख्य आयोजक रहे मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधकः आलोक गुप्ता

भारत माता मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण, मुख्य आयोजक रहे मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधकः आलोक गुप्ता

बडहलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रांगण में सोमवार शाम भारत माता की मूर्ति का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश एवं उपस्थित रहे। उनके कर कमलों द्वारा भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा राष्ट्रीय मंच प्रभारी सहित पार्टी के कई जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य रहे। मूर्ति अनावरण के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों द्वारा भारत माता की आकर्षक झांकी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भारत माता के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया तथा समाज में एकता और संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी प्रिया गुप्ता वार्ड नंबर 57 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी अनीता यादव वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी पंकज यादव अभिषेक राय हरिकेश यादव गौतम प्रजापति सर्वेश पासवान सुरेश राय बबी साहनी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए

1 likes
0 comments0 shares