चौरी चौरा में सपा का भव्य इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

चौरीचौरा । सपा के वरिष्ठ नेता एवं चिकित्सक डॉ. विशाल सिंह सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष दयानंद विद्रोही द्वारा सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की उपस्थिति में बुधवार को चौरी चौरा के एक मैरिज लॉन में भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से सैकड़ों रोजेदारों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह गुलजार नजर आया। दावत-ए-इफ्तार में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारे की भावना मजबूत होती है डॉ विशाल सिंह ने कहा कि रोजा इफ्तार के आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द बढ़ता है उन्होंने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. यासिफ, बबलू अंसारी, सिराज अहमद, मुमताज अंसारी, फईम सिद्दीकी, जमील, मुजफ्फर इकबाल, अनिल रावत, मार्कण्डेय यादव, अशोक चौहान, नरसिंह यादव, दयानंद विद्रोही, अभिषेक चौहान, माखन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।