Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur२ दिन पहले

लड़की की शादी का निमंत्रण देने आए संतकबीरनगर के युवक को मनबढोंने मारपीट कर किया घायल, चार केखिलाफ

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना महुली संतकबीरनगर के ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर निवासी नागेन्द्र बहादुर पुत्र जीतन प्रसाद की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने मन्नू यादव पुत्र छट्ठू यादव, छट्ठू यादव पुत्र बुद्धू यादव, अर्जुन यादव पुत्र छट्ठू यादव, व झिनका देवी पत्नी छट्ठू यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351( 3) के तहत मुकदमा दर्ज कर हरपुर-बुदहट पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना महुली संतकबीरनगर के ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर निवासी नागेन्द्र बहादुर पुत्र जीतन प्रसाद ने हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेचुआपार में स्व राम गुलाम यादव के यहां हमारी रिस्तेदारी है। बीते 14 मई को मैं शिव यादव पुत्र बुद्धू यादव ग्राम पंचायत चेचुआपार के लड़की की शादी में निमंत्रण देने के लिए आये हुए थे,कि शाम छः बजे के करीब बेवजह मन्नू यादव , छट्ठू यादव, अर्जुन यादव व झिनका देवी पत्नी छट्ठू यादव निवासी ग्राम पंचायत चेचुआपार थाना हरपुर-बुदहट ने मुझे देखते ही भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर जान-माल की धमकी देने लगे, मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, मार-पीट के दौरान हमारा मोबाइल फोन कहीं गिर गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

100 likes
0 comments1 shares