गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरजीत सिंह गिरफ्तार गहमर पुलिस ने घर से

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरजीत सिंह गिरफ्तार गहमर पुलिस ने घर से पकड़ा, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी निवासी अमरजीत सिंह (25 वर्ष), पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गहमर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2(बी)(1) और 3(1) में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध गहमर थाने में वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 276/2025 तथा वर्ष 2018 में मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा अपराध संख्या 98/2018 दर्ज है। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 भी दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी पुलिस हमराहियों के साथ शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।