Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

रवि किशन का बढ़ा मान: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी देगा मानद डॉक्टरेट” उपाधि *रवि

रवि किशन का बढ़ा मान: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी देगा मानद डॉक्टरेट” उपाधि *रवि

रवि किशन का बढ़ा मान: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी देगा मानद डॉक्टरेट” उपाधि *रवि किशन शुक्ला को 4 मई को मिलेगा मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान* भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला (रवि किशन) को एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि (Doctor of Arts - Honoris Causa) से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से हिंदी एवं भोजपुरी फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा जनप्रतिनिधि के रूप में समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। एलएनसीटी समूह, जिसकी स्थापना प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री जय नारायण चौकसे के नेतृत्व में हुई, विगत 32 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समूह द्वारा संचालित संस्थानों ने अब तक हजारों अभियंताओं एवं चिकित्सकों को देश को समर्पित किया है, वहीं सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित आधुनिक चिकित्सालय के माध्यम से लाखों लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, रवि किशन शुक्ला की प्रेरणादायी जीवन यात्रा, संघर्ष एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सम्मानित करने हेतु यह निर्णय लिया गया है। यह सम्मान आगामी दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो 04 मई 2026, प्रातः 10:00 बजे एलएनसीटी विश्वविद्यालय परिसर, रायसेन रोड, भोपाल में आयोजित होगा। इस अवसर पर रवि किशन विद्यार्थियों को संबोधित कर अपने अनुभव साझा करेंगे। विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा व्यक्त की है। पवन दुबे पी आर ओ, सांसद गोरखपुर मो: 9506060006

0 likes
0 comments0 shares