सड़क दुर्घटना में घायल की मेडिकल कालेज में मौत

*परिजनों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग किया बड़हलगंज। बीते शनिवार की रात राम जानकी मार्ग पर भटनी पार निवासी छविलाल यादव के घर के सामने सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर दे उचित कार्रवाई की मांग की है। ___बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोड़ार उर्फ बघोर गांव निवासी योगेन्द्र नाथ ने बताया कि उसके छोटे भाई मुन्ना प्रसाद पुत्र स्व० रामप्रसाद उम्र लगभग 41 वर्ष जो मार्बल का काम करता था, बड़हलगंज से घर जा रहे थे कि 23 मई की शाम लगभग आठ बजे राम जानकी मार्ग पर छविलाल यादव निवासी भटनी पार के मकान के सामने पहुंचा। उसी समय विपरीत दिशा से लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मुन्ना को गम्भीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों द्वारा सूचना मिली और हम सब घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल उपचार हेतु सी एच सी बड़हलगंज लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर उपचार हेतु पर्ची बनवाते समय ही घायल मेरे भाई की मृत्यु हो गई। योगेंद्र ने स्थानीय पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।