Bansgaon Sandesh
Login
NITISH KUMAR
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

मंदिर में मचा बवाल!: 🚨 राजस्थान से शादी करने गोरखपुर पहुंचा दूल्हा,

#Gorakhpur#GorakhpurNews#CMCityGorakhpur#UPNews#BansgaonSandesh
मंदिर में मचा बवाल!: 🚨 राजस्थान से शादी करने गोरखपुर पहुंचा दूल्हा,

🚨 राजस्थान से शादी करने गोरखपुर पहुंचा दूल्हा, मंदिर में मचा बवाल! गोरखपुर के बुढ़िया माई मंदिर में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब राजस्थान के कोटा से शादी करने पहुंचे युवक और युवती के परिवार के बीच विवाद हो गया। शादी की रस्मों के दौरान कोर्ट मैरिज की बात उठी तो युवती वहां से चली गई। युवक के परिजनों ने मारपीट कर युवती को ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, देर शाम युवती एम्स थाने पहुंची और साफ कहा कि उसे युवक पसंद नहीं है। परिवार का आरोप है कि शादी तय कराने के नाम पर मध्यस्थ महिला ने उनसे 90 हजार रुपये लिए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मध्यस्थ महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ❓ आखिर शादी के नाम पर 90 हजार रुपये लेने का पूरा मामला क्या है? पुलिस जांच में क्या सामने आएगा? 📍 गोरखपुर | बांसगांव संदेश #Gorakhpur #GorakhpurNews #CMCityGorakhpur #बुढ़ियामाईमंदिर #शादीविवाद #UPNews #BansgaonSandesh #ViralNews #Explore #LocalReporter #NextUpdate

0 likes
0 comments0 shares