Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल प्रयागराज (करछना)।

पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल प्रयागराज (करछना)।

पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल प्रयागराज (करछना)। #क्षेत्र के अंतर्गत #हर्रई स्थित एक #फिलिंग #पेट्रोल #पंप पर #पेट्रोल और #डीजल की कथित घटतौली को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। #आरोप है कि उपभोक्ताओं से 500 रुपये लेने के बावजूद मात्र 400 रुपये का ही तेल दिया जा रहा है। इस गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से ही फिलिंग स्टेशन पर इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा और हाथापाई साफ देखी जा सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद पाण्डेय ने अभिषेक यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलिंग स्टेशन पर घटतौली की शिकायत पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस बार मामला खुलकर सामने आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि घटतौली की पुष्टि होती है, तो पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वायरल वीडियो और उपभोक्ताओं के आरोपों के आधार पर जांच जारी है। रिपोर्टर आदित्य कुमार

0 likes
0 comments0 shares