बसन्त कालीन गन्ना विकास हेतु गोष्ठी का आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर यशपाल सिंह की अध्यक्षता,जिला गन्ना अधिकारी महोदय गोरखपुर जगदीश चंद्र यादव के मार्ग निर्देशन और इफको के सहयोग से शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लि. सरदारनगर प्रांगण मे बसंतकालीन गन्ना विकास हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को गन्ना की वैज्ञानिक खेती, यंत्रीकरण, साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान,विभागीय योजनाओं और सुविधाओं, गन्ना की खेती मे प्रयुक्त होने वाले इफको के रसायन आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई और गन्ना कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया। इफको से वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक गोरखपुर डॉ. वी के सिंह, क्षेत्र प्रबंधक अधिकारी गोरखपुर, इफको एम सी से टी बी ई गोरखपुर अजीत सिंह,एस सी डी आई सरदारनगर और पिपराइच सतीश कुमार सिंह और सुनील कुमार यादव, सचिव सरदारनगर सुरेंद्र नाथ चौधरी, गन्ना पर्यवेक्षक और कमलेश द्विवेदी, भागीरथी मौर्य,रवींद्र यादव, उमेश सिंह, रमा निवास पाण्डेय, राम कल्प सिंह,सोनू, धर्मेंद्र आदि अधिक संख्या मे कृषकगण उपस्थित रहे।