हनुमानगंज के कोल्ड स्टोर में सड़ी हजारों कुंतल आलू, किसानों की टूटी

हनुमानगंज के कोल्ड स्टोर में सड़ी हजारों कुंतल आलू, किसानों की टूटी कमर सुलतानपुर। हनुमानगंज स्थित एक कोल्ड स्टोर में रखी हजारों कुंतल आलू सड़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूचना पर आलू निकालने पहुंचे किसानों ने जब बोरे खोले तो फसल खराब मिली। इससे किसानों की सालभर की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गया। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर में रखरखाव और तापमान व्यवस्था में लापरवाही के चलते आलू सड़ गई। आरोप है कि जब आलू खराब होने लगी तब जिम्मेदारों ने किसानों को फोन कर जल्द आलू उठा ले जाने की सूचना देनी शुरू कर दी। कई किसान दूर-दराज क्षेत्रों से ट्रैक्टर और वाहन लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी आलू खराब हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं कोल्ड स्टोर प्रबंधन जवाब देने से बच रहा है।