Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur३ मिनट पहले

सियर चौराहे पर मां वैष्णो श्रृंगार भवन एवं अभिराज बेकर्स का भव्य शुभारंभ*

सियर चौराहे पर मां वैष्णो श्रृंगार भवन एवं अभिराज बेकर्स का भव्य शुभारंभ*

बडहलगंजगोरखपुर सियर चौराहे गजपुर स्थित यादव कॉम्प्लेक्स में व्यवसायी जितेंद्र जायसवाल के नए प्रतिष्ठान “मां वैष्णो श्रृंगार भवन एवं अभिराज बेकर्स” का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता एवं गजपुर वार्ड नंबर 57 की जिला पंचायत प्रत्याशी अनीता यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर जितेंद्र जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गईं। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि मां वैष्णो श्रृंगार भवन एवं अभिराज बेकर्स निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों की पहली पसंद बनेगा। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

1 likes
0 comments0 shares