Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

डाला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

डाला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

डाला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला बाड़ी के पहिला मोड़ में गुरुवार को एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, डाला बाड़ी के पहिला मोड़ निवासी बाबूलाल के 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार ने गुरुवार शाम करीब 3:15 बजे अपने घर की छत पर बाउंड्री में निकले सरिया से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे तत्काल छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares