चौरी चौरा के विकास के लिए चुने जनप्रतिनिधि टप्पू

चौरी चौरा गोरखपुर। माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त, अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा निबही में कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक एवं चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक गाँव और प्रत्येक परिवार तक पहुँचकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में चौरी-चौरा की जनता ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करेगी, जो क्षेत्र की समस्याओं, विकास और जनता की आकांक्षाओं से भली-भाँति परिचित हो। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सम्मानित क्षेत्रवासी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।