सुल्तानपुर- साइबर क्राइम और एसओजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। असम, मुंबई,पश्चिम
सुल्तानपुर- साइबर क्राइम और एसओजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। असम, मुंबई,पश्चिम बंगाल और कोलकाता जाकर सुल्तानपुर की क्राइम पुलिस ने 7 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार। शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट की बड़ी कंपनियों की क्लोन वेबसाइट,काल सेंटर आफिस बनाकर ,कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर लोगों को इन्वेस्ट करवाकर अधिक मुनाफा कमाने का देते थे लालच। स्थानीय युवक भास्कर पांडेय के साथ हुआ फ्राड,तो पुलिस में की शिकायत,शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने किया मामले का भंडाफोड़। पीड़ित भास्कर से शातिर बदमाशों ने की थी करीब 11 लाख की ठगी। ओरिजनल कंपनी के बजाय क्लोन कंपनी में पैसा लगवा कर की थी ठगी। प्रदेश के कई जिलों के लोग हो चुके थे इनकी ठगी का शिकार। शातिर बदमाशों के पास से विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन, सिम, 3 ATM, 6 चेकबुक, दो ऑनलाइन खाते जिसमें करीब 333 करोड़ रूपये फ्रीज, 9 ऑनलाइन खातों में करीब 24 करोड़ की क्रिप्टो की मिली जानकारी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर साइबर और SOG पुलिस कार्यवाही में जुटी।