V
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
लोकबंधु अस्पताल में गार्ड और वार्ड बॉय से ECG कराने का आदेश, DG ने जताई आपत्ति

लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में गार्ड और वार्ड बॉय को मरीजों का ECG करने के निर्देश दिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के CMS डॉ. अमिताव श्रीवास्तव ने 29 सितंबर को आदेश जारी कर गार्ड मानवेन्द्र सिंह और वार्ड बॉय विमलेश कुमार को ECG कक्ष में प्रशिक्षण लेने और अगले आदेश तक मरीजों का ECG करने को कहा। CMS ने इसे STEMI कार्यक्रम के तहत स्टाफ को ECG प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया बताया। वहीं DG मेडिकल हेल्थ डॉ. पवन अरुण ने कहा कि गार्ड से ECG कराना ठीक नहीं है और मामले की जानकारी लेकर ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। #लखनऊ #लोकबंधु_अस्पताल #ECG #स्वास्थ्य_विभाग #उत्तरप्रदेश #LucknowNews #UPNews #बांसगांवसंदेश
0 likes
0 comments0 shares