Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur११ दिन पहले

राठ में विराट हिंदू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

राठ में विराट हिंदू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

राठ, हमीरपुर। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जो पूरे नगर भ्रमण के बाद पुनः रामलीला मैदान पहुंची। कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर स्टेट बैंक चौराहा, रानी गेट पड़ाव, कोट बाजार और भटियाना होते हुए संपन्न हुई। घोड़े, बैंड-बाजा और सिर पर कलश धारण किए महिलाएं यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण, सनातन संस्कृति का संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

600 likes
0 comments0 shares