Sultanpur६ मिनट पहले
पयागीपुर चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश सुल्तानपुर-पयागीपुर चौराहे पर स्थित
पयागीपुर चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश सुल्तानपुर-पयागीपुर चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सामने सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेतावस्था में पाया गया. राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब की तलाशी लेने पर कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मर्चरी में रखा गया है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से उसकी पहचान जुटाने का प्रयास कर रही है। जिन व्यक्ति को इस लावारिस के बारे में जानकारी हो नगर कोतवाली में सूचना दें। इससे पूर्व में भी पयागीपुर क्षेत्र में अज्ञात शव मिल चुका है मामला ठंडे बस्ते में हैं।
0 likes
0 comments0 shares